Featureछत्तीसगढ़

Pm Narendra Modi : कांग्रेस के महादेव ऐप घोटाले की चर्चा पूरे देश में

अंबिकापुर (CGVARTA)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Narendra Modi) ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पर जमकर घेरा। तो वहीं भाजपा द्वारा आदिवासियों के हित में किए गए कार्यों को गिनाकर उन्हें साधने की कोशिश की। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया है। महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। छापों में नोटों के बड़े-बड़े बंडल मिल रहे हैं। करोड़ों रुपए पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सत्ता में होती है वहां अपराध का, लूट का राज चलता है।

पीएम ने (Pm Narendra Modi) जम्बूरी मैदान में आयोजित सभा में कहा कि आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस ने आदिवासियों के हित में कोई काम नहीं किया। वहीं भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति बनी, कांग्रेस ने इसे भी रोकने की कोशिश। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उन्हें लगता था कि आदिवासियों के लिए पैसे खर्च करना मतलब गड्ढे में पैसे डालना, बर्बाद करना है। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि उनका चूल्हा जलता रहे। हमने तय किया है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए उन सभी परिवारों को मुफ्त में राशन मिलेगा। आम सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button