Featureछत्तीसगढ़

Kawardha : 3 बार चुनाव हारे अकबर जितने अपना रहे शाम, दाम, दंड भेद…

कवर्धा (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ (Kawardha) में पहले चरण का मतदान मंगलवार को होना है। इसके पहले सभी प्रत्याशी बीते 48 घंटे से घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी कवर्धा (Kawardha) विधानसभा के मतदाताओं से घर-घर जाकर वोट की अपील की।

बता दें कि 1993 से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मोहम्मद अकबर रायपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बीरेंद्र नगर और पंडरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद से वे कवर्धा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। 2008 में एक बार उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने भी देर रात तक जनसम्पर्क किया। देर शाम विजय बघेल ने पत्रकार वार्ता कर भी लोगों से वोट की अपील की, साथ ही जिला निर्वाचन आयोग पर विजय ने मुस्तैदी से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

दरअसल, 5 और 6 नवंबर की दरम्यानी रात मोहम्मद अकबर के 4 कार्यकर्ताओं को होटल नारायणी में मतदाताओं को लुभाने की सामग्री और नकदी के साथ पकड़ा। मौके पर भाटापारा निवासी डॉ. बसंत भृगु, रायपुर निवासी राजकुमार दुबे और आशीष तिवारी की संलिप्तता पाई गई, लेकिन आशीष तिवारी और उनके साथी मौके से फरार हो गए। देर शाम कोतवाली पुलिस ने जप्त फार्चूनर गाड़ी छोड़ने की बात कही।

चर्चा यह भी है कि मोहम्मद अकबर हर कीमत पर चुनाव जीतने कई प्रयास कर रहे हैं। अकबर पर मतदाताओं को भी प्रलोभन देने का आरोप लगा है।

Related Articles

Back to top button