रायपुर (CGVARTA)। Naxalites. छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने पुलिस के उच्चाधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के बाद ही पुलिस अधिकारियों ने नक्सल विरोधी अभियान में तेजी ला दी है।
Naxalites. सोमवार पुलिस और केन्द्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान दंतेवाड़ा में 10 और बीजापुर में 1 नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
Naxalites. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से बड़ी मात्रा में सामग्रियां जप्त की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों को अभियान में तेज़ी लाने, शहीदों के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने, डीजीपी को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए थे।