
रायपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है| राष्ट्रपति आज कई कार्यक्रम में शामिल हो रही है| सुबह सबसे पहले मुर्मू रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची| मंदिर में उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा अर्चना की| और देश के लोगों की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति के लिए प्रार्थना की|
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और दूसरे मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे. मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति भिलाई के लिए रवाना हुई |द्रौपदी मुर्मू आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में पहुंची हैं| राष्ट्रपति भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं | इस दौरान छात्रों को डिग्री और गोल्ड मैडल बांटे जाएंगी |
https://x.com/vishnudsai/status/1850048788464893965
भिलाई आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति वापस रायपुर राजभवन लौटेंगी| दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी| शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगी|










