
रायपुर (CGVARTA)। CG Cm Appoint छत्तीसगढ़ में रविवार को भाजपा को बहुमत मिलने के बाद विष्णुदेव साय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। दरअसल, भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचन की प्रक्रिया में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विष्णु देव साय को नेता चुनने का प्रस्ताव किया, जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुनते हुए बधाई दी।
कैबिनेट गठन का आमंत्रण
CG Cm Appoint राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें सीएम नियुक्त करते हुए कैबिनेट गठन का आमंत्रण दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, प्रभारी ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण व अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा सबसे पहले पूरा करेगी किसानों से किया वादा
CG Cm Appoint विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे पहले 25 दिसंबर को किसानों से किया वादा पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा, किसानों को दो साल का बकाया बोनस भुगतान किया जाएगा। मोदी की सभी गारंटी पूरी होंगी। भाजपा सरकार अपने संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे करेगी। हम सभी अभी से जनता के सपनों को पूरा करने में जुटेंगे। छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और लोक समृद्धि की त्रिवेणी बनेगा। वनांचलों का तेज गति से विकास होगा। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ के वनांचलों का, वहां के निवासियों का विकास होगा। भाजपा की सरकार राज्य के हर हिस्से को विकास की नई दिशा देगी।
लोकसभा में जीतेंगे सभी 11 सीट : मुंडा
CG Cm Appoint भाजपा पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता ने जिस तरह मोदी, शाह और माथुर के प्रयासों को मंजिल तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन नेतृत्व में भाजपा ने यह सफलता हासिल की और यह सुनिश्चित कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चुनाव को नेट टू नेट फाइट बताते हुए कहा कि आप लोग तूफान से कश्ती निकालने वाले हैं। आपकी भूमिका पतवार के रूप में रही। उन्होंने इस जीत को भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि के रूप में अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लायेगी। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमने बनाया है और इसका विकास हमारी जिम्मेदारी है।
ये रहे मौजूद
CG Cm Appoint इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है। इससे कुशासन का, भ्रष्टाचार का, माफिया का, अपराध का, अन्याय का, अत्याचार का, घोटाला राज खत्म हुआ है।










