Featureछत्तीसगढ़

BJP ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रेस पर बनाई बढ़त

भाजपा के प्रत्याशी ऐलान से जनता में खुशी, सत्ता जाने के डर से कांग्रेसी दुखी

रायपुर (CGVARTA)। BJP अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस सरकार बस चंद दिनों के लिए है। जनता जल्द ही उसे सत्ता से हटाने जा रही है। BJP ने प्रत्याशी का ऐलान कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस पर रणनीति बढ़त ले ली है। इससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेशान है।

अरुण साव ने कहा कि BJP हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में आ चुके हैं। बूथ, मंडल व विधानसभा स्तर पर संगठन की गतिविधियां तेज की गई है। कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ का जन मानस त्रस्त है।

प्रदेश के हर वर्ग को इस सरकार ने ठगा है। प्रदेश की 3 करोड़ जनता अपने भविष्य के लिए चिंतित है। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ को जिस दिशा में लेकर जा रही है उसे प्रदेश की जनता परेशान है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार है। यहां हर प्रकार का घोटाला हुआ है। भूपेश बघेल ने प्रदेश को माफियाओं का गढ़ बना दिया है। विकास के सभी कार्य बंद पड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button