
रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिपरिषद सहयोगियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। विभागों के बंटवारे के बाद राज्य सरकार का नया प्रशासनिक ढांचा स्पष्ट हो गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास रहे ये विभाग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुरक्षात्मक एवं अभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण सहित वे सभी विभाग दिए गए हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
उप मुख्यमंत्रियों के विभाग
- अरुण साव (उप मुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण।
- विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री) – गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
प्रमुख मंत्रियों के विभाग
- रामविचार नेताम – आदिवासी विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन।
- दयालदास बघेल – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।
- केदार कश्यप – वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य।
- लखनलाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम, आबकारी को छोड़कर वाणिज्यिक कर।
- श्याम बिहारी जायसवाल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास।
- ओ.पी. चौधरी – वित्त, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
- लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण।
- टंक राम वर्मा – राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
- गजेन्द्र यादव – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
- गुरु खुशवंत साहेब – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास।
- राजेश अग्रवाल – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।










