Featureक्राइमराष्ट्रीय

पति संग पिकनिक गई पत्नी को बंधक बनाकर गैगरेप, वीडियो भी बनाया, पुलिस ने की कार्रवाई

रीवा |   मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थलों में सैलानी सुरक्षित नहीं रहे| ऐसी जगहों पर महिला हिंसा और गैंगरेप की जघन्य घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं| एशिया में अल्ट्रा सोलर प्लांट और भैरव बाबा के लिए मशहूर गुढ़ गैंगरेप की वारदात से दहल गया| यहां नवयुवा दंपति को बंधक बनाकर आधा दर्जन बदमाशों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया| आरोपियों ने वारदात का पूरा वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी दी थी| पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदेहियों को हिरासत में लिया है|

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थिति पर्यटक स्थल भैरव बाबा में युवा दंपति पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे| उसी दौरान पांच अज्ञात बदमाशों ने पति पत्नी से मारपीट की और पति को बंधक बना लिया| आरोपियों ने बारी बारी से पत्नी से गैंगरेप की वारदात की|

पुलिस का कहना है आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी दी जिससे पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी| घटना सोमवार के दिन की है| मंगलवार को मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू हुई|

इस इलाके को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है| हालही में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही देश के बड़े उद्योगपति आए हुए थे| लिहाजा, इस पूरे मामले को पुलिस ने दबा दिया था|

अब कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता के शिकायत की जांच की जा रही है| पुलिस ने अब तक कई संदेहियों को हिरासत में लिया है|

पीड़िता ने 5 आरोपियों के शामिल होना बयां किया है| पुलिस गैंगरेप की वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य सहयोगियों को भी राउंडअप कर रही है|

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की| घटना में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार हो गए है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है|

 

इसी बीच, घटना में शामिल संदिग्धों का वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी आरोपी शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं| एक आरोपी ने बताया कि वह सभी नशा कर रहे थे, उसी बीच नवदंपति को देखकर बहक गए| पति के साथ मारपीट की और फिर उसके हाथ बांध दिए| सभी आरोपियों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया|

 

 

 

Related Articles

Back to top button