कोरबा | कुसमुंडा कोयला खदान में एक जवान ने खुद को गोली मार ली | खदान के भीतर 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को अपने ही बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है | जवान राजस्थान का रहने वाला था | प्राथमिक तौर पर पारिवारिक विवाद के कारण ऐसा कदम उठाने की जानकारी सामने आई है | पुलिस मौके पर मौजूद है और जांच जारी है |
जवान आजाद सिंह ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे इस घटना को अंजाम दिया | जैसे ही इसकी जानकारी फैली एसईसीएल के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई | वहीं कुसमुंडा पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है | इस घटना के बाद से अफरा तफरी का माहौल है | मौके पर भीड़ जुटी हुई है | पुलिस ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एफसीएल की टीम को बुलाया गया है |जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी |
एसईसीएल के पीआरओ सनीश चंद्र ने बताया कि टीएसआर के जवान राइफल मैन आजाद सिंह ने सर्विस गन (एके 47) से आत्महत्या की है | उनके साथियों ने जानकारी दी है कि वह पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में था | 1 साल में जवान को तीन बार छुट्टियां भी दी गई थी | पुलिस भी मौके पर मौजूद है | घटना की विस्तृत जांच की जा रही है |