web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • टेक्नोलॉजी

        इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे शाइनी 3D फिगरिन्स, जिसे मजाकिया अंदाज में 'Nano Banana' कहा जा रहा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 13, 2025, 1:30 PM
        इंस्टाग्राम और एक्स पर वायरल हो रहे शाइनी 3D फिगरिन्स, जिसे मजाकिया अंदाज में 'Nano Banana' कहा जा रहा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए कहना मुश्किल है, लेकिन हाल ही में Google AI का नया टूल Gemini 2.5 Flash Image इंटरनेट यूज़र्स के बीच छा गया है। इस टूल से बने छोटे-छोटे, शाइनी और कार्टून जैसे 3D डिजिटल फिगरिन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

        ऑनलाइन कम्युनिटी ने इन्हें मजाकिया अंदाज में 'Nano Banana' नाम दिया है। लोग इन फिगरिन्स को पालतू जानवरों, सेलेब्रिटीज और नेताओं के रूप में सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

        क्यों वायरल हुआ यह ट्रेंड:

        • Google Gemini 2.5 Flash Image यूज़र्स को फ्री में स्टूडियो-क्वालिटी 3D फिगरिन्स बनाने की सुविधा देता है।

        • इसे बनाना आसान है और परिणाम देखने में शानदार लगता है।

        कैसे बनाएं Nano Banana 3D Model:

        1. Google AI Studio या Gemini ऐप/वेबसाइट पर जाएं।

        2. Method सेलेक्ट करें: सिर्फ फोटो, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या दोनों।

        3. Google का ऑफिशियल प्रॉम्प्ट डालें:

          “Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.”

        4. Generate पर क्लिक करें।

        5. अगर रिज़ल्ट मनचाहा न हो, तो प्रॉम्प्ट में थोड़ा बदलाव करें।

        सोशल मीडिया पर वायरल यह ट्रेंड डिजिटल आर्ट और AI तकनीक के मिलन का शानदार उदाहरण बन गया है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle