web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • टेक्नोलॉजी

        सबसे पतला iPhone लॉन्च, कीमत ₹1.20 लाख: iPhone 17 सीरीज में 4 फोन, हार्ट रेट सेंसर वाला पहला AirPods भी आएगा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 2:01 PM
        सबसे पतला iPhone लॉन्च, कीमत ₹1.20 लाख: iPhone 17 सीरीज में 4 फोन, हार्ट रेट सेंसर वाला पहला AirPods भी आएगा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कैलिफोर्निया। Apple ने अपने सालाना इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में iPhone 17 सीरीज और नए गैजेट्स लॉन्च किए। इस साल का सबसे पतला iPhone, iPhone Air, मात्र 5.6mm पतला है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1,20,000 रखी गई है।

        इवेंट में लॉन्च हुए iPhone 17, iPhone 17 प्रो और iPhone 17 प्रो मैक्स में प्रो वैरिएंट में अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी दी गई है। 17 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹82,900 है। इस बार 128GB स्टोरेज विकल्प को हटा कर शुरूआत 256GB से की गई है।


         AirPods 3 Pro: हार्ट रेट सेंसर वाला पहला वायरलेस इयरबड

        • रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर

        • इन-ईयर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन

        • कीमत: ₹25,900


         Apple Watch लाइनअप

        • Watch SE 3: ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, कीमत ₹25,900

        • Watch Series 11: 24 घंटे बैटरी लाइफ, कीमत ₹46,900

        • Watch Ultra 3: सैटेलाइट कनेक्टिविटी, कीमत ₹89,900

        सभी डिवाइस OS26 के साथ आएंगे। iPhone 17 सीरीज के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से शुरू होंगे और बिक्री 19 सितंबर से।


         iPhone 17 स्पेसिफिकेशन हाइलाइट

        • फ्रंट कैमरा: 18MP (पहली बार 12MP से अपग्रेड)

        • पीक ब्राइटनेस: 3,000 निट्स

        • रिफ्रेश रेट: 120Hz

        • वेपर कूलिंग चैंबर

        iPhone 17 Air ने प्लस वेरिएंट की जगह ली और यह अब तक का सबसे पतला iPhone है। कीमत ₹1,19,900 से लेकर ₹1,59,900 तक जाती है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle