web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • टेक्नोलॉजी

        इलॉन मस्क की नई चिपसेट से मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से जुड़ेगा, हाई-स्पीड इंटरनेट होगा हर जगह

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 2:32 PM
        इलॉन मस्क की नई चिपसेट से मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से जुड़ेगा, हाई-स्पीड इंटरनेट होगा हर जगह
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कैलिफोर्निया: स्पेसएक्स और स्टारलिंक मिलकर एक ऐसा चिपसेट विकसित कर रहे हैं, जिससे मोबाइल फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकेगा। इससे यूजर्स को किसी भी लोकल नेटवर्क (जैसे जियो, एयरटेल) की जरूरत नहीं पड़ेगी और हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग दुनिया में कहीं भी कर पाएंगे।

        इलॉन मस्क ने हाल ही में कैलिफोर्निया में आयोजित ऑल-इन समिट में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह चिपसेट अगले दो साल में उपलब्ध होगा। मस्क के अनुसार, इस तकनीक से मोबाइल पर वीडियो देखना, गेम खेलना और वीडियो कॉल करना कहीं भी संभव होगा।

        सैटेलाइट से इंटरनेट कैसे मिलेगा:

        • सैटेलाइट धरती के किसी भी हिस्से में बीम इंटरनेट कवरेज प्रदान करती है।

        • स्टारलिंक की मौजूदा किट में डिश, वाई-फाई राउटर और माउंटिंग ट्राइपॉड शामिल हैं।

        • नई चिप मोबाइल फोन्स को सीधे स्टारलिंक सैटेलाइट से जोड़ेगी, जिससे स्टारलिंक किट की जरूरत खत्म हो जाएगी।

        स्टारलिंक स्पेसएक्स का खास प्रोजेक्ट:

        • स्टारलिंक का उद्देश्य हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है।

        • सैटेलाइट्स पृथ्वी के करीब घूमते हैं, जिससे इंटरनेट तेज और स्मूथ चलता है।

        • यह तकनीक विशेष रूप से उन क्षेत्रों में फायदेमंद होगी, जहां आम इंटरनेट पहुंच नहीं पाता, जैसे ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में।

        मस्क ने कहा कि नई चिप वाले फोन 2027 तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle