web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • टेक्नोलॉजी

        AirTel नेटवर्क 24 घंटे से डाउन: यूजर्स कॉल और इंटरनेट में परेशान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 12, 2025, 3:19 PM
        AirTel नेटवर्क 24 घंटे से डाउन: यूजर्स कॉल और इंटरनेट में परेशान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की नेटवर्क सर्विस देशभर के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से डाउन है। यूजर्स फोन कॉल नहीं कर पा रहे, मोबाइल इंटरनेट बाधित है और कुछ क्षेत्रों में सिग्नल ही गायब है।

         नेटवर्क समस्या का विवरण

        • यूजर्स ने UPI ट्रांजैक्शन अटकने की भी शिकायत की है।

        • प्लेटफॉर्म Down Detector के अनुसार, समस्या 10 अक्टूबर शाम 7 बजे से शुरू हुई।

        • 11 अक्टूबर शाम 6:30 बजे सबसे अधिक करीब 40 शिकायतें दर्ज की गईं।

        • प्रभावित यूजर्स में:

          • 57% मोबाइल इंटरनेट में दिक्कत

          • 35% नो सिग्नल रिपोर्ट

          • 9% मोबाइल कॉल सर्विसेज प्रभावित

         सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा

        एक यूजर ने लिखा:

        “आपके नेटवर्क में क्या खराबी है? मैं बूस्टर से बस कुछ मीटर दूर हूं, लेकिन ट्वीट (X पोस्ट) तक नहीं भेज पा रहा।”

        एक और यूजर ने शिकायत की कि शुक्रवार को उन्होंने @Airtel_Presence पर शिकायत दर्ज की थी, लेकिन जवाब शनिवार की सुबह आया।

         दो महीने में दूसरी बार डाउन हुई सर्विस

        एयरटेल की नेटवर्क सर्विस दो महीने में दूसरी बार प्रभावित हुई है। इससे पहले 18 अगस्त 2025 को भी कई यूजर्स ने नेटवर्क और डेटा सर्विसेज में दिक्कतें बताईं थीं। उस समय एयरटेल ने कहा था कि समस्या का समाधान किया जा रहा है।

        हालांकि, इस बार 24 घंटे बाद भी कोई आधिकारिक बयान कंपनी की ओर से नहीं आया है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        UpdateCyber CrimeChhattisgarh TourismTravel NewsEco TourismJagdalpur TourismIndia Tourismधमतरी
        nextArticle