web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        सूरजपुर की बेटी पूनम सिंह का कमाल! पढ़ाई में टॉपर, अब नेशनल फुटबॉल में किया चयन – पूरा क्षेत्र गर्वित

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 14, 2025, 5:01 PM
        सूरजपुर की बेटी पूनम सिंह का कमाल! पढ़ाई में टॉपर, अब नेशनल फुटबॉल में किया चयन – पूरा क्षेत्र गर्वित
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        सूरजपुर जिले की 11वीं कक्षा की छात्रा पूनम सिंह आर्मो ने अपनी प्रतिभा से दोहरा गौरव अर्जित किया है। पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब उनका चयन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

        रायपुर। सूरजपुर जिले की प्रतिभाशाली छात्रा पूनम सिंह आर्मो ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सेजस हिंदी माध्यम विद्यालय उमेश्वरपुर (ब्लॉक प्रेमनगर) की 11वीं कक्षा की छात्रा पूनम का चयन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

         पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट

        पूनम ने पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाकर अपनी मेहनत का शानदार उदाहरण पेश किया है। पिछले वर्ष उन्होंने कक्षा 10वीं में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अब खेल के मैदान में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

         सम्मान और प्रोत्साहन

        पूनम की इस सफलता पर जनपद पंचायत सदस्य ने उन्हें फुटबॉल किट भेंट की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार और ग्रामवासी भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

         क्षेत्र में खुशी का माहौल

        पूनम के चयन से तारकेश्वरपुर और उमेश्वरपुर गाँवों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के पीटीआई रावेंद्र वर्मा, अमलेश्वर पैकरा, सुभाष साहू, रुनीया देवी, पुष्पा सिंह, संदीप दास एवं परिवारजन उपस्थित रहे और पूनम का उत्साहवर्धन किया।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        मौसम समाचारUpdateमहिला शोषणFlight Incidentदुर्घटना खबरAbhanpur NewsलूटपाटRobbery Case
        nextArticle