web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, गिल होंगे कप्तान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 5, 2025, 6:29 PM
        साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित: ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, गिल होंगे कप्तान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        3 महीने बाद ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी, वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं खेले थे — गुवाहाटी में पहली बार होगा टेस्ट मैच।


        By - Thaneshwar Sahu

        नई दिल्ली। बीसीसीआई ने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
        इसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में शानदार वापसी हुई है।

        ऋषभ पंत 3 महीने से चोट के कारण बाहर थे। वे जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे, जब उनके पैर के पंजे में फ्रैक्चर हुआ था। पंत ने अपनी फिटनेस फिर हासिल कर ली है और अब टीम में नारायण जगदीशन की जगह शामिल किए गए हैं।

         पंत ने वापसी से पहले दिखाई लय

        पंत ने हाल ही में भारत ए की कप्तानी करते हुए साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरु में 4 दिनी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
        उनके प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को भरोसा हुआ कि वे अब पूरी तरह फिट हैं।

         टीम इंडिया की घोषणा

        बीसीसीआई द्वारा घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है:
        शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान व विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाश दीप।

         गुवाहाटी में इतिहास रचने को तैयार

        भारत और साउथ अफ्रीका के बीच

        • पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में

        • दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

        यह गुवाहाटी में पहला टेस्ट मैच होगा, जो ऐतिहासिक माना जा रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Platform UpdatesWebsite Managementलक्ष्मी वर्माBJP ChhattisgarhLakshmi VermaBJP Candidate Listहोली 2024स्वास्थ्य अलर्टरेलवे
        nextArticle