web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीनी गई, शुभमन गिल बने नई कमानधारी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 7:27 PM
        रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छीनी गई, शुभमन गिल बने नई कमानधारी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में रोहित और विराट शामिल, लेकिन वनडे में कप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई। टी-20 में कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे।

        भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे कप्तानी का बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली तो शामिल हैं, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अब शुभमन गिल को दी गई है। गिल पहले से टेस्ट टीम के कप्तान हैं।

        रोहित और विराट ने आखिरी बार 9 मार्च 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगी। पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में होगा। इसके बाद 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन होगा, जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।

        टीम इंडिया का स्क्वाड:

        वनडे: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

        टी-20: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

        चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना अभी तय नहीं है, इसलिए रोहित को कप्तान नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि तीन फॉर्मेट के लिए तीन कप्तान बनाना मुमकिन नहीं था, इसलिए गिल को टेस्ट और वनडे दोनों की कमान दी गई।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        भूपेश बघेल बयानआज का पंचांग1 February 2026 PanchangMagh Purnima datetoday panchangमाघ पूर्णिमाहिंदू पंचांग
        nextArticle