web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        रायपुर ODI: स्टूडेंट्स को टिकट सिर्फ ₹800, दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री, जानें टिकट बिक्री कब और कैसे?

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 18, 2025, 2:21 PM
        रायपुर ODI: स्टूडेंट्स को टिकट सिर्फ ₹800, दिव्यांग खिलाड़ियों को फ्री एंट्री, जानें टिकट बिक्री कब और कैसे?
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        3 दिसंबर को भारत- दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे, ऑनलाइन टिकट 22 नवंबर शाम 5 बजे से शुरू


        by - Thaneshwar sahu

        रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने टिकट से जुड़ी जानकारी जारी कर दी है — इस बार छात्रों के लिए स्पेशल टिकट ₹800 में उपलब्ध होगा।

        हर छात्र अपने स्कूल या कॉलेज आईडी से सिर्फ 1 टिकट खरीद सकेगा। वहीं दिव्यांग खिलाड़ियों को मुफ्त में मैच दिखाने की तैयारी की गई है, उनके लिए आने-जाने की व्यवस्था भी संघ करेगा।


        टिकट बिक्री — कब और कैसे?

        • ऑनलाइन टिकट: 22 नवंबर शाम 5 बजे से

        • वेबसाइट: ticketgenie.in

        • ऑफलाइन टिकट: 24 नवंबर से

        • स्थान: बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम

        • जरूरी: आधार कार्ड + QR कोड


        ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए नियम

        • 1 ID पर अधिकतम 4 टिकट

        • करीब 46,000 टिकट बेचे जाएंगे


        1 दिसंबर को रायपुर पहुंचेगी टीम

        • पहला ODI: 30 नवंबर, रांची में

        • टीम आगमन: 1 दिसंबर से

        • दोनों टीमें 2 दिसंबर को रायपुर स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगी


        दर्शकों के लिए नई सुविधाएँ

        • स्टेडियम में 22 वॉटर फिल्टर लगाए गए

        • पानी बिल्कुल मुफ्त

        • खाने-पीने की Rate List स्टेडियम में चस्पा की जाएगी

        • कोई भी चीज MRP से ज्यादा में नहीं बिकेगी


        खाने के तय रेट

        • 60 रुपए = 2 समोसे

        • 50 रुपए = चीज / दो कचोरी

        • 80 रुपए = बर्गर

        • 60 रुपए = सैंडविच

        • 60 रुपए = पॉपकॉर्न

        • 150 रुपए = बिरयानी

        • चिप्स व आइसक्रीम = MRP पर

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle