web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        9वीं IPA नेशनल पिक्लबॉल 2025: आरिश आगा चौबे ने छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदक जीता

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 27, 2025, 7:20 PM
        9वीं IPA नेशनल पिक्लबॉल 2025: आरिश आगा चौबे ने छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदक जीता
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जम्मू में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में अंडर 14 बॉयज सिंगल्स में राष्ट्रीय चैंपियन बने आरिश, टीम ने क्वार्टर फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया

        रायपुर। जम्मू-कश्मीर पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 9वीं IPA नेशनल पिक्लबॉल चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

        आरिश आगा चौबे ने अंडर 14 बॉयज सिंगल्स में सेमीफाइनल में अर्णव (महाराष्ट्र) को 15-7 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया और फ़ाइनल में विश्वा (तेलंगाना) को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनकर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

        आरिश अपने जोड़ीदार देवाशीष मांझी के साथ बॉयज अंडर 14 डबल्स के फाइनल में भी पहुंचे। अन्य खिलाड़ी जैसे अथर्व पांडेय, किआन कटारिया, तनमय प्रीतवाणी, प्रेम प्रकाश ध्रुव, अजय नायक, अमन ध्रुव और पियूष सिंह ने लीग और क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

        टीम की मैनेजर डॉ. रिंकू पांडे और सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।

         

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle