web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        एशिया कप 2025 : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रौंदा, गेंदबाजों ने 61 गेंदें डॉट फेंकी

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 12:27 PM
        एशिया कप 2025 : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को रौंदा, गेंदबाजों ने 61 गेंदें डॉट फेंकी
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        स्पोर्ट्स डेस्क, रायपुर। एशिया कप 2025 के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर चूर-चूर कर दिया। पहली गेंद से आखिरी गेंद तक भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा दबदबा बनाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते रहे।

        रविवार को दुबई में हुए मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही उन्हें दबाव में डाल दिया। हार्दिक पांड्या ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब को आउट कराया। उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ही ओवर में मोहम्मद हारिस को पवेलियन भेज दिया।

        पूरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 61 गेंदें (यानी 10.1 ओवर) डॉट फेंकीं और सिर्फ 127 रन देकर पाकिस्तान के 9 विकेट गिरा दिए। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 15-15 डॉट गेंदें फेंकीं। वरुण चक्रवर्ती ने 10, हार्दिक पांड्या ने 5 और अभिषेक शर्मा ने 1 डॉट गेंद फेंकी।

        अक्षर पटेल ने फखर जमां और पाक कप्तान सलमान आगा को आउट कर टॉप ऑर्डर ध्वस्त कर दिया। कुलदीप यादव ने हसन नवाज, मोहम्मद नवाज और साहिबजादा फरमान को आउट कर पाकिस्तान की पारी को पूरी तरह बिखेर दिया।

        भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया को बधाइयाँ दी हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle