web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        अहमदाबाद टेस्ट: राहुल, जुरेल और जडेजा के शतक – तीनों ने अलग अंदाज में मनाया जश्न, जुरेल ने किया आर्मी सलाम

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 3, 2025, 7:50 PM
        अहमदाबाद टेस्ट: राहुल, जुरेल और जडेजा के शतक – तीनों ने अलग अंदाज में मनाया जश्न, जुरेल ने किया आर्मी सलाम
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक लगाए और अपनी-अपनी खास शैली में सेलिब्रेट किया। स्टंप्स तक भारत ने 5 विकेट पर 448 रन बनाए और 286 रन की बढ़त हासिल कर ली।


        मैच की खास झलकियां

        कप्तान शुभमन गिल की पहली फिफ्टी
        गिल ने कप्तान के रूप में भारत में पहली बार खेलते हुए 50 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली हाफ सेंचुरी भी रही।

        केएल राहुल का सीटी वाला सेलिब्रेशन
        राहुल ने 11वां टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने शतक पूरा कर हेलमेट पर तिरंगा चूमा और फिर सीटी बजाई। उन्होंने यह सेलिब्रेशन अपनी बेटी इवारा को समर्पित किया।

        ध्रुव जुरेल का पहला छक्का और शतक
        जुरेल ने 125 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 71वें ओवर में टीम का पहला छक्का जड़ा और बाद में अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी पूरी की।

        जडेजा का तलवारबाजी वाला जश्न
        जडेजा ने 168 गेंदों पर शतक जड़ा और हमेशा की तरह तलवार चलाने वाला ‘सोर्ड सेलिब्रेशन’ किया।

        जुरेल ने शतक आर्मी को डेडिकेट किया
        जुरेल ने शतक पूरा करने के बाद आर्मी स्टाइल में सलाम किया। उनके पिता नेम चंद भारतीय सेना से रिटायर हवलदार हैं।

        नरेंद्र मोदी स्टेडियम खाली रहा
        दूसरे दिन भी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों की कमी दिखी। 1.32 लाख क्षमता वाले स्टेडियम में सीटें खाली नजर आईं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        student benefit budgetsenior citizen budgetभारतीय राजनीतिसरकार और विपक्षछत्तीसगढ़ बजट प्रतिक्रियाभूपेश बघेल बयानBudget 2026 reaction
        nextArticle