IND vs UAE Asia Cup 2025: भारत की प्लेइंग-11 पर संशय, संजू-सैमसन या जितेश, कुलदीप या वरुण?

एशिया कप टी20 2025 में भारत 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले बड़े मैच से पहले अभ्यास जैसा साबित होगा।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम मैनेजमेंट अंतिम एकादश में किसे उतारेगा—तीसरे स्पिनर (कुलदीप/वरुण) या फिर तेज गेंदबाज? विकेटकीपर को लेकर भी असमंजस है। संजू सैमसन और जितेश शर्मा में से किसी एक को ही मौका मिलेगा। शुभमन गिल की वापसी से सैमसन की जगह मुश्किल हो गई है।
भारतीय टीम संतुलन के लिए ऑलराउंडरों पर जोर देगी। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अहम होंगे, जबकि रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जगह लगभग तय है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।
यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आसिफ खान, अर्यांश शर्मा, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), सिमरनजीत सिंह, ध्रुव पराशर, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, मतीउल्लाह खान।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
