web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का चुनाव 30 सितंबर को, इंटरनेशनल मैच को लेकर बनेगी रणनीति

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 26, 2025, 4:41 PM
        छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का चुनाव 30 सितंबर को, इंटरनेशनल मैच को लेकर बनेगी रणनीति
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की वार्षिक बैठक और चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। यह बैठक 30 सितंबर को होगी और संघ का चुनाव भी उसी दिन कराया जाएगा। इससे पहले 27 सितंबर को संघ के सदस्यों की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी और संभावित नई टीम पर चर्चा होगी।

        सूत्रों के अनुसार, इस बार संघ की कार्यकारिणी में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। इंटरनेशनल मैचों की सफल मेजबानी के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। वार्षिक बैठक में राज्य को क्रिकेट की दुनिया में नई पहचान दिलाने पर भी चर्चा होगी।

         इंटरनेशनल मैच को लेकर बनेगी रणनीति

        दिसंबर और जनवरी में प्रस्तावित टी-20 और वनडे इंटरनेशनल मैचों की तैयारी इस बैठक का मुख्य एजेंडा होगा। आयोजन की बेहतर रणनीति, सालभर के टूर्नामेंट्स के खर्च और व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जाएगा।

         प्रभतेज सिंह भाटिया का प्रमोशन तय

        28 सितंबर को होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए जाने की घोषणा लगभग तय मानी जा रही है। अभी वे बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं और यह पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी को मिला था।

        भाटिया को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाकर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह पद इसलिए खास है क्योंकि भारतीय अंडर-19 और महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया इसी पद के जिम्मे होती है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में जल्द ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह मिलेगी।

         ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक

        इधर, छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक 26 सितंबर को न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में शाम 5 बजे से आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य, राज्य खेल संघों और जिला ओलंपिक संघों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle