web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        IND vs WI Test Series: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 25, 2025, 7:32 PM
        IND vs WI Test Series: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        दुबई। बीसीसीआई ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल को कप्तान और रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। रेगुलर उपकप्तान ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के कारण अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

        सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से अहमदाबाद और दूसरा 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। फिलहाल भारत अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज छठे नंबर पर है।

        पंत की जगह जुरेल मुख्य विकेटकीपर

        टीम में ध्रुव जुरेल को मुख्य विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एन. जगदीसन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।

        नए चेहरों को मौका

        आंध्र प्रदेश के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 150 रनों की शानदार पारी खेली थी।

        बाहर हुए खिलाड़ी

        इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे करुण नायर, शार्दुल ठाकुर और अभिमन्यु ईश्वरन को इस सीरीज के लिए बाहर कर दिया गया है।


        भारतीय टीम (vs वेस्टइंडीज)

        शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और नारायण जगदीसन।


        वेस्टइंडीज टीम

        रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलॉन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle