web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        रोहित शर्मा-शुभमन गिल का फिटनेस टेस्ट पूरा, पर ब्रॉन्को टेस्ट क्यों नहीं हुआ?

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 3, 2025, 5:37 PM
        रोहित शर्मा-शुभमन गिल का फिटनेस टेस्ट पूरा, पर ब्रॉन्को टेस्ट क्यों नहीं हुआ?
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हाल ही में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंचे। उनके साथ कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे। हालांकि चर्चा में रहे ब्रॉन्को टेस्ट का इस्तेमाल इस बार नहीं किया गया।

        क्यों नहीं हुआ ब्रॉन्को टेस्ट?

        मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ियों का फिटनेस आकलन फिलहाल पुराने सिस्टम के तहत किया गया। एक सूत्र ने बताया कि ब्रॉन्को टेस्ट को लेकर टीम मैनेजमेंट बाद में फैसला ले सकता है। संभावना है कि एशिया कप 2025 से पहले जब पूरा स्क्वॉड दुबई पहुंचेगा, तब यह टेस्ट कराया जाए।

        सूत्र के अनुसार – “ब्रॉन्को टेस्ट दुबई में हो सकता है। टीम आज रात से रवाना होगी और 5 सितंबर को आईसीसी अकादमी में पहला ट्रेनिंग सेशन करेगी।”

        कब से शुरू होगा एशिया कप 2025?

        9 सितंबर 2025 से एशिया कप का आगाज़ होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है क्योंकि अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।

        भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। वहीं क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार है 14 सितंबर का, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी।

        एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड

        अब तक एशिया कप सिर्फ दो बार टी20 फॉर्मेट में खेला गया है। पहला संस्करण 2016 में भारत ने जीता था जबकि 2022 में श्रीलंका चैंपियन बना। इस बार भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle