Asia Cup 2025: भारत से ओमान तक सभी 8 टीमों के स्क्वाड और कप्तान, जानिए कौन किस ग्रुप में

एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई इसकी मेजबानी कर रहा है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते सभी मुकाबले तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में आयोजित होगा, क्योंकि अगला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में होना है।
मैच का समय बदला गया
गर्मी को देखते हुए मुकाबलों का टाइम बदला गया है। अब सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे।
ग्रुप डिवीजन
-
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ओमान, यूएई
-
ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग
भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखे जाने से क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।
सभी टीमों के स्क्वाड और कप्तान
🇮🇳 भारत
कप्तान: सूर्यकुमार यादव
शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
🇵🇰 पाकिस्तान
कप्तान: सलमान आगा
फखर जमां, खुशदिल शाह, सैम अयूब, हसन नवाज, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (WK), साहिबजादा फरहान (WK), हसन अली, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी।
🇧🇩 बांग्लादेश
कप्तान: लिटन दास
तंजिद हसन तमीम, सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, शमीम हुसैन, नुरुल हसन (WK), परवेज हुसैन इमोन (WK), जाकिर अली (WK), नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, तस्किन अहमद, रिशाद हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
🇦🇫 अफगानिस्तान
कप्तान: राशिद खान
दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), मोहम्मद इशाक (WK), ए एम गजनफर, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक।
🇱🇰 श्रीलंका
कप्तान: चरिथ असलंका
नुवानिदु फर्नांडो, पथुम निसंका, कमिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा।
🇭🇰 हांगकांग
कप्तान: यासिम मुर्तजा
बाबर हयात, मार्टिन कोएत्जी, कल्हान चालू, अनस खान, किंचित शाह, निजाकत खान, एजाज खान, अंशुमान राठ (WK), जीशान अली (WK), शाहिद वासिफ (WK), नसरुल्ला राणा, आतिफ इकबाल, अदिल महमूद, मोहम्मद वहीद, अली हसन, आयुष शुक्ला, हारून अरशद, मोहम्मद गजनफर, एहसान खान।
🇴🇲 ओमान
कप्तान: जतिंदर सिंह
आशीष ओडे़दारा, आमिर कलीम, आर्यन बिष्ट, करन सोनावले, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, हम्माद मिर्जा (WK), विनायक शुक्ला (WK), सूफियान यूसुफ (WK), मोहम्मद नदीम, सूफियान महमूद, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
🇦🇪 संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
कप्तान: मोहम्मद वसीम
अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (WK), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धिकी, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (WK), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
