web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • खेल

        एशिया कप 2025: क्या आज टूटेगा हॉन्ग कॉन्ग का जीत का सूखा? अबू धाबी में बांग्लादेश से भिड़ंत

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 1:33 PM
        एशिया कप 2025: क्या आज टूटेगा हॉन्ग कॉन्ग का जीत का सूखा? अबू धाबी में बांग्लादेश से भिड़ंत
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        अबू धाबी। एशिया कप 2025 का तीसरा रोमांचक मुकाबला आज रात 8 बजे बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-बी की अंकतालिका में बने रहने के लिए यह मैच हॉन्ग कॉन्ग के लिए करो या मरो जैसा होगा।

        क्या हॉन्ग कॉन्ग कर पाएगा वापसी?

        हॉन्ग कॉन्ग को टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों 94 रन से हार झेलनी पड़ी थी। 2004 में एशिया कप खेलने के बाद से टीम आज तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। अगर आज भी हार मिली तो टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है।

        हेड-टू-हेड में हॉन्ग कॉन्ग का पलड़ा भारी

        टी-20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच हुआ है, जिसमें हॉन्ग कॉन्ग ने बांग्लादेश को हराया था। ऐसे में बांग्लादेश आज उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा।

        बांग्लादेश पूरी तरह तैयार

        कप्तान लिटन दास, तंजीद हसन और तौहीद हृदॉय बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान और तस्किन अहमद किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने का दम रखते हैं।

        संभावित प्लेइंग-11 (बांग्लादेश):
        लिटन दास (कप्तान/विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

        हॉन्ग कॉन्ग के लिए अंतिम मौका

        कप्तान यासिम मुर्तजा को इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट से बड़ी उम्मीदें होंगी। निजाकत खान और बाबर हयात को भी टीम को संभालने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

        संभावित प्लेइंग-11 (हॉन्ग कॉन्ग):
        यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, निजाकत खान, मोहम्मद ऐजाज खान, किंचित शाह, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

        पिच और मौसम रिपोर्ट

        शेख जायद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर गेंदबाजी करना पसंद करती है। 90 टी-20 इंटरनेशनल में से 49 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजेता रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों की परीक्षा ले सकती है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle