छत्तीसगढ़
एक कॉल से सवित्री की समस्याओं का हुआ समाधान

रायपुर (CGVARTA)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आमजनों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वारित समाधान किया जा रहा है।
ग्राम मुजगहन निवासी सावित्री यदु जो मितातिन के रूप में कार्य कर रही है, हाल ही में उन्हें राज्यांश और केन्द्रांश की राशि प्राप्त हुई है। जिससे वे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से यह राशि नहीं मिल रही थी। जिससे वह परेशान थी। फिर सावित्री को रायपुर जिले के लिए दिए गये हेल्पलाइन नं. की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कॉल सेंटर से सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कुछ ही समय में उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उनकी राज्यांश और केन्द्रांश की राशि उन्हें प्राप्त हो गई, जिससे वे बेहद खुश हैं।