राहुल की Bharat Jodo Nyay Yatra अचानक रद्द, दिल्ली गए…
अंबिकापुर/रायपुर (CGVARTA)। ओडिसा से छत्तीसगढ़ प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। हर एक दो दिन में राहुल गांधी न्याय यात्रा को आगे बढ़ाकर वापस दिल्ली आना जाना कर रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को राहुल गांधी अंबिकापुर कलाकेंद्र मैदान में सभा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, हम इंडिया की सरकार बनते हुए एमएसपी की लीगल गारंटी देंगे।
अचानक रद्द हुई सभा
सभा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) अचानक स्थगित कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन में उपजे विवाद के चलते राहुल गांधी व खरगे दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह यात्रा बाद में शुरू होगी, लेकिन इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं है।
किसान आंदोलन पर बोले, अपनी मेहनत का फल मांग रहे
(Bharat Jodo Nyay Yatra) राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली पैदल जा रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, जेल भेजा जा रहा है। वे केवल अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। स्वामीनाथन ने जो कहा है उसे ये लागू नहीं करना चाहते। इंडिया की सरकार आएगी तो स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो लिखा है वो देंगे।
मोदी की गारंटी नहीं हो रही पूरी : खरगे
(Bharat Jodo Nyay Yatra) मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि न्याय के पांच लक्ष्यों पर केन्द्रित है न्याय यात्रा। इसके लिए ही राहुल युवाओं-किसानों से मिलने को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए काम करने वाला व्यक्ति तानाशाह होता है और मोदी अपने लिए काम कर रहे हैं। हर जगह प्रचारित कर दिया गया है मोदी की गारंटी। मोदी हर जगह गारंटी देते हैं लेकिन एक भी पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि चाय बेचो लेकिन देश नहीं।
ये रहे मौजूद
(Bharat Jodo Nyay Yatra) राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट व राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल भी रहे।