रायपुर (CGVARTA)। Free Rice. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने नया फरमान जारी करते हुए राज्य के गरीब परिवारों को निशुल्क (free rice) चावल देने का ऐलान किया है। सीएम का फरमान मिलते ही खाद्य विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को इस सम्बन्ध में पत्र भी भेज दिया है।
Free Rice. बता दें कि, सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारियों को सरकारी राशन दुकान से निःशुल्क चावल मिलेगा। आदेश में आगामी 5 वर्ष का उल्लेख किया गया है। यानि जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक यह नि:शुल्क वितरण जारी रहेगा।
राज्य में राशन कार्ड की स्थिति, एक नजर में…
अन्त्योदय | 14,92,438 |
प्राथमिकता | 52,46,656 |
एकल निराश्रित | 37,708 |
निःशक्तजन | 15,351 |