सारा खान ने की गुपचुप दूसरी शादी: टीवी की ‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस ने कृष पाठक संग रचाई शादी, फैंस रह गए हैरान

मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Khan) ने एक बार फिर फैंस को चौंका दिया है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक (Krish Pathak) संग कोर्ट मैरिज कर ली है।
सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सबको सरप्राइज दिया।
फोटोज में सारा और कृष एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए सारा ने लिखा —
“दो वादे, एक कहानी और बेइंतहा प्यार। हमारा रिश्ता भरोसे और अपनापन से जुड़ा है। इस दिसंबर दो दिल, दो संस्कृति एक होने जा रहे हैं।”
दिसंबर में धूमधाम से होगी ग्रैंड वेडिंग
सारा ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में अपने परिवार और दोस्तों के बीच
ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी करने की योजना बनाई है।
कोर्ट मैरिज के बाद अब फैंस उनकी ड्रीम वेडिंग की तैयारियों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
अली मर्चेंट संग थी पहली शादी
सारा खान ने अपनी पहली शादी नेशनल टीवी पर की थी।
‘बिग बॉस 4’ के दौरान उन्होंने एक्टर अली मर्चेंट से शादी की थी,
लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों अलग हो गए।
बाद में सारा ने कुछ और रिश्तों को भी आजमाया,
पर अब उन्होंने ‘रामायण’ फेम एक्टर सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक संग
अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।
सारा खान का टीवी करियर
सारा खान को पहचान ‘सपना बाबुल का... बिदाई’,
‘प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी’,
और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे सीरियल्स से मिली।
उनकी एक्टिंग और स्टाइल आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
