शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 60 करोड़ रुपये धोखाधड़ी केस में फिर सवालों के घेरे में

राज कुंद्रा बोले नोटबंदी ने डाला संकट में, कंपनी चुकाने में रही असमर्थ
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े 60 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय धोखाधड़ी मामले की जांच जारी है। राज कुंद्रा ने अपनी सफाई में कहा कि नोटबंदी के समय उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण उनकी कंपनी उधार ली गई राशि चुकाने में असमर्थ रही।
मामला ऋण-सह-निवेश सौदे में कथित धोखाधड़ी का है। राज कुंद्रा के मुताबिक, उनकी कंपनी इलेक्ट्रिकल और घरेलू उपकरणों का व्यापार करती थी, जो नोटबंदी के बाद आर्थिक संकट में आ गई।
EOW की जांच जारी
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले शिल्पा शेट्टी से लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की जा चुकी है। वहीं, राज कुंद्रा का यह दूसरा बयान है।
14 अगस्त को दर्ज हुआ मामला
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे, जो अब बंद हो चुकी है। व्यवसायी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने कंपनी में 60 करोड़ रुपये निवेश किए, लेकिन यह राशि कथित तौर पर निजी फायदे के लिए इस्तेमाल हुई।
राज कुंद्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने व्यवसायी पति के साथ मिलकर कंपनी की स्थापना की थी, लेकिन उसके कामकाज पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
