राज्योत्सव में झूम उठा रायपुर: जब सुनील तिवारी और आदित्य नारायण ने सुरों से महफिल लूटी

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लोकगीतों, नाचा और बॉलीवुड सुरों से सजी सुरमई शाम — ‘चिन्हारी गर्ल बैंड’ ने परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखाया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर मनाए जा रहे राज्योत्सव 2025 की शाम संगीत, नृत्य और लोककला की रंगीन छटा से सराबोर रही।
लोकगायक सुनील तिवारी से लेकर बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण तक के गीतों ने ऐसा समां बाँधा कि पूरा पंडाल तालियों की गूंज से गूंज उठा।
लोक सुरों से हुई सुरमई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी लोकगायक सुनील तिवारी की टीम की प्रस्तुति से हुई।
उन्होंने जब “मोर भाखा के संग दया मया के सुघ्घर हवे मिलाप रे” और
“अइसन छत्तीसगढ़िया भाखा कौनो संग” गुनगुनाया,
तो दर्शक झूम उठे।
तिवारी ने राऊत, राजगीत, ददरिया, सोहर, विवाह, पंथी और होली जैसे पारंपरिक गीतों से
छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू मंच पर बिखेर दी।
‘चिन्हारी – द गर्ल बैंड’ ने भरी नई ऊर्जा
इसके बाद मंच पर आईं जयश्री नायर और मेघा ताम्रकार की जोड़ी ने
‘चिन्हारी – द गर्ल बैंड’ के रूप में ऐसी प्रस्तुति दी
जिसने परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा दिया।
उनकी गायकी में जहां लोकधुनों की आत्मा थी, वहीं
संगीत संयोजन में मॉडर्न टच भी।
दर्शकों ने तालियों और उत्साह से उनका स्वागत किया।
आदित्य नारायण के गीतों पर थिरका पूरा पंडाल
बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण ने जैसे ही मंच संभाला,
माहौल झूम उठा।
उन्होंने “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा”,
“पहला नशा पहला खुमार”,
“बिन तेरे सनम”,
“केसरिया इश्क है तेरा”,
और “मैं निकला गड्डी लेके” जैसे सुपरहिट गीतों से
राज्योत्सव की रात को यादगार बना दिया।
नाचा की धमाकेदार प्रस्तुति ने बांधा समा
कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री डोमार सिंह कंवर की टीम की
नाचा प्रस्तुति ने राज्योत्सव के मंच को
लोककला की जीवंत झलक से भर दिया।
छत्तीसगढ़ी हावभाव और व्यंग्य से भरी नाचा की शैली ने
दर्शकों को खूब गुदगुदाया और गर्व से भर दिया।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
राजधानी के दर्शकों ने कहा —
“इस बार का राज्योत्सव वाकई छत्तीसगढ़ की आत्मा को मंच पर लेकर आया।”
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक विभाग ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
