web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • मनोरंजन

        मोहिनी ने 31 साल बाद खोला राज, जब डायरेक्टर ने जबरन करवाया था स्विमसूट सीन

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 11, 2025, 6:11 PM
        मोहिनी ने 31 साल बाद खोला राज, जब डायरेक्टर ने जबरन करवाया था स्विमसूट सीन
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        1991 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फिल्म डांसर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस मोहिनी आज भी दर्शकों को याद होंगी। उस फिल्म में उन्होंने अक्षय के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन हिंदी सिनेमा में यह उनका पहला और आख़िरी प्रोजेक्ट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा करियर तमिल फिल्मों को समर्पित कर दिया और 90 के दशक में साउथ की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगीं।

        अब मोहिनी एक पुराने इंटरव्यू की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने 1994 में आई तमिल फिल्म कनमनी के शूट के दौरान अपने साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है। मोहिनी के मुताबिक, डायरेक्टर आर.के. सेल्वमणि ने उन्हें अचानक एक स्विमसूट सीन करने को कहा, जिसके लिए वह मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं।

        मोहिनी ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर से गुज़ारिश की कि उन्हें तैरना नहीं आता और बिना महिला ट्रेनर के इतने सारे मेल इंस्ट्रक्टर्स के बीच ऐसा सीन करना उनके लिए बहुत असहज है। वह इस बात पर रो भी पड़ी थीं और शूट रोकना पड़ा था। बावजूद इसके, डायरेक्टर ने प्रोडक्शन का काम रोककर उन पर दबाव डाला और आख़िरकार उन्हें मजबूरी में वह सीन करना पड़ा।

        बाद में जब उसी सीन को ऊटी में दोबारा शूट करने की बात हुई, तो मोहिनी ने साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा — “अगर शूट रुकता है तो वह आपकी परेशानी है, मेरी नहीं।” मोहिनी का कहना है कि कनमनी उनकी ज़िंदगी की अकेली ऐसी फिल्म थी, जिसमें उन्हें बिना सहमति के ग्लैमरस अवतार में दिखाया गया।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle