कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा: 9 दिनों में 500 करोड़ पार, जवान और जेलर को पछाड़ा

नई दिल्ली। कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1)’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के महज 9 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म न सिर्फ कलेक्शन में बल्कि ऑनलाइन टिकट बिक्री में भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने पहले हफ्ते में बुक माय शो (BookMyShow) पर शाहरुख खान की ‘जवान’ और रजनीकांत की ‘जेलर’ को टिकट बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
कितनी हुई टिकटों की बिक्री?
बुक माय शो पर फिल्म ने पहले आठ दिनों में लगभग 8.20 मिलियन टिकटें बेचीं। इस आंकड़े ने ‘जवान’ (7.65 मिलियन) और ‘जेलर’ (6.60 मिलियन) की शुरुआती हफ्ते की बिक्री को पीछे छोड़ दिया।
तुलना के लिए, 2023 में रिलीज़ ‘जवान’ ने दुनियाभर में 1,160 करोड़ रुपये और ‘जेलर’ ने 604.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अब इन फिल्मों से है मुकाबला
बुक माय शो के पहले हफ्ते के चार्ट में अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ दो फिल्मों से पीछे है —
-
‘पुष्पा 2’ (Allu Arjun) – 12.53 मिलियन टिकटें
-
‘कल्कि 2898 एडी’ (Prabhas) – 8.47 मिलियन टिकटें
ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया अभिनीत इस फिल्म में जयराम, प्रमोद शेट्टी और नवीन डी. पडली भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दर्शक फिल्म की भव्यता, गहरी कहानी और एक्शन से भरपूर दृश्यों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
