मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं मिस यूनिवर्स 2025: भारत की मणिका टॉप-30 तक, Q&A राउंड में दिया दमदार जवाब

फातिमा बोश ने थाइलैंड, वेनेजुएला, फिलीपींस और आइवरी कोस्ट की कंटेस्टेंट्स को पछाड़ा। विवादों के बीच जीता ताज, बचपन की चुनौतियों और डिस्लेक्सिया पर भी खोला दिल।
by - Thaneshwar sahu
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज इस बार मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने जीत लिया। 25 वर्षीय फातिमा ने तमाम विवादों और चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 में तो पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।
⭐ टॉप-5 फाइनलिस्ट में कांटे की टक्कर
चार राउंड के बाद जिन 5 कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई, उनमें शामिल थीं—
-
थाइलैंड – प्रवीनार सिंह
-
फिलीपींस – आतिसा मनालो
-
वेनेजुएला – स्टेफनी अबसाली
-
मेक्सिको – फातिमा बोश
-
आइवरी कोस्ट – ओलिविया यासे
इनमें से फातिमा बोश को मिस यूनिवर्स 2025 घोषित किया गया। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया।
फर्स्ट रनर-अप थाइलैंड की प्रवीनार सिंह बनीं—जो भारतीय मूल की हैं।
सेकेंड रनर-अप वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली रहीं।
बचपन की कठिनाइयों से उभरी मिस यूनिवर्स
फातिमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में वे डिस्लेक्सिया और ADHD से जूझती थीं। पढ़ाई में कठिनाई होने पर उन्हें स्कूल में बुलिंग का भी सामना करना पड़ा।
लेकिन फातिमा का कहना है कि इन्हीं अनुभवों ने उन्हें मजबूत बनाया और उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
Q&A राउंड में दिए जवाब ने जीता दुनिया का दिल
फाइनल के सबसे अहम राउंड में फातिमा से पूछा गया:
“2025 में एक महिला होने की सबसे बड़ी चुनौतियां क्या हैं, और आप मिस यूनिवर्स का ताज कैसे महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए इस्तेमाल करेंगी?”
फातिमा ने जवाब दिया—
“एक महिला और मिस यूनिवर्स के रूप में, मैं अपनी आवाज दूसरों की सेवा में लगाऊंगी। आज महिलाएं बोलने, बदलाव लाने और इतिहास रचने के लिए आगे आती हैं। हम बहादुर हैं और अपनी आवाज दबने नहीं देंगी।”
उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी काफी सराहा जा रहा है।
फातिमा बोश से जुड़ा विवाद—पूरी प्रतियोगिता में मचा हंगामा
4 नवंबर 2025 को सैश सेरेमनी के दौरान बड़ा विवाद हुआ।
मिस यूनिवर्स थाइलैंड के डायरेक्टर नवात इतसराग्रिसिल ने फातिमा को प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा न लेने पर “डंबहेड” (बेवकूफ) कह दिया।
फातिमा ने इसका विरोध किया, जिसके बाद नवात ने सिक्योरिटी बुलाकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। यह देखकर सभी कंटेस्टेंट्स—यहां तक कि मिस यूनिवर्स 2024 भी—सेरेमनी से बाहर चली गईं।
इसके बाद विवाद बढ़ा और मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने नवात की आलोचना करते हुए उन्हें आधिकारिक गतिविधियों से हटा दिया। नवात को बाद में सभी कंटेस्टेंट्स से माफी मांगनी पड़ी।
फातिमा ने कहा—
“ये मेरे आत्मसम्मान का मुद्दा था। आवाज उठाना जरूरी है, क्योंकि यह मंच महिलाओं की शक्ति और गरिमा का प्रतीक है। कोई भी हमारी आवाज नहीं दबा सकता।”

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
