web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • मनोरंजन

        अमीषा पटेल ने किया खुलासा: टॉम क्रूज पर है क्रश, वन-नाइट स्टैंड के लिए भी तैयार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 26, 2025, 7:27 PM
        अमीषा पटेल ने किया खुलासा: टॉम क्रूज पर है क्रश, वन-नाइट स्टैंड के लिए भी तैयार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने हाल ही में कहा कि उन्हें हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज पर बहुत क्रश है। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि अगर मौका मिले तो वह अपने सिद्धांतों और मूल्यों को छोड़कर उनके साथ वन-नाइट स्टैंड करने में भी हिचकिचाएंगी नहीं।

        अमीषा ने कहा, "मेरा पेंसिल बॉक्स, फाइलें और कमरे का पोस्टर हमेशा टॉम क्रूज का रहा है। मैं हमेशा मजाक में कहती हूं कि उनके लिए अपने उसूल छोड़ दूंगी। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं, तो हां, जरूर करुंगी।"

        उन्होंने शादी के विचार पर भी बात की। अमीषा ने कहा कि वह शादी के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें कोई योग्य जीवनसाथी मिले।

        बता दें कि अमीषा ने 2000 में फिल्म "कहो ना... प्यार है" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें "गदर: एक प्रेम कथा", "भूल भुलैया", "रेस 2" और 2023 में "गदर 2" शामिल हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle