web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • मनोरंजन

        अक्षय कुमार ने शेयर की बेटी से साइबर उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना, ऑनलाइन गेम में बेटी से न्यूड फोटोज की मांग

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 3, 2025, 5:35 PM
        अक्षय कुमार ने शेयर की बेटी से साइबर उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना, ऑनलाइन गेम में बेटी से न्यूड फोटोज की मांग
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मुंबई/महाराष्ट्र। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ 2025’ उद्घाटन कार्यक्रम में एक गंभीर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी नितारा से ऑनलाइन गेम खेलते वक्त न्यूड फोटोज मांगी गई थीं।
        अक्षय कुमार ने शेयर की बेटी से साइबर उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना

        अक्षय कुमार ने कहा कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उससे चैट करना शुरू किया। जैसे ही पता चला कि वह लड़की है, उस व्यक्ति ने उससे न्यूड तस्वीरें भेजने को कहा। बेटी ने तुरंत गेम बंद कर अपनी मां ट्विंकल को सूचना दी। अभिनेता ने बताया कि यह भी साइबर क्राइम का हिस्सा है।

        कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। अक्षय ने सुझाव दिया कि महाराष्ट्र में सातवीं से दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक 'साइबर पीरियड' होना चाहिए, जिसमें उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में सिखाया जाए।

        अक्षय अक्सर मीडिया की नजरों से अपनी बेटी को सुरक्षित रखते हैं। सोशल मीडिया पर वे कभी-कभार नितारा के साथ फोटोज साझा करते हैं, लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में उनका चेहरा छुपा रहता है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateथाईलैंड ट्रेन हादसाBJP Alliance Leadसड़क दुर्घटनाNH-53आरंगसड़क सुरक्षारायपुर सड़क हादसा
        nextArticle