TGIKS पर बड़ा हादसा! लड़की बनकर स्टेज पर नहा रहे थे सुनील ग्रोवर, तभी सबके सामने फिसला तौलिया – हंसी से लोटपोट हुए दर्शक

सुनील ग्रोवर हमेशा अपने मज़ेदार एक्ट से लोगों को हंसा-हंसा कर पागल कर देते हैं। लेकिन इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ के मंच पर उनके साथ ऐसी घटना हो गई, जिसने न सिर्फ उन्हें शर्मिंदा कर दिया बल्कि दर्शकों को भी हंसी से लोटपोट कर दिया। दरअसल, लड़की का गेटअप लेकर नहा रहे सुनील का तौलिया अचानक सबके सामने गिर गया और फिर जो हुआ, उसने सबको पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया।https://www.instagram.com/reel/DOIKlwOjBJp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
शो में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मेहमान बनकर पहुंचे थे, उस दौरान सुनील ग्रोवर लड़की के लुक में स्टेज पर आए। उन्होंने नहाने का सीन एक्ट किया और हरे रंग का तौलिया लपेटकर डांस करने लगे। इसी बीच मंजोत सिंह के साथ परफॉर्म करते हुए उनका तौलिया गिर गया।
तौलिया फिसलते ही स्टेज पर ठहाके गूंज उठे। मंजोत सिंह ने तुरंत आंखें बंद कर लीं और सभी कलाकार हंसी नहीं रोक पाए। खुद सुनील ग्रोवर भी हंसते-हंसते स्टेज से भाग गए। हालांकि, उन्होंने अंदर शॉर्ट्स पहने हुए थे, लेकिन फिर भी वो “शर्म से लाल” हो गए।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
इस मज़ेदार क्लिप को सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा – “लाइव शो में कुछ भी हो सकता है, लेकिन हंसी कभी नहीं रुकती।”
यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर मज़े लिए। किसी ने लिखा – “सुनील भाई गजब टैलेंटेड हो, आपके टैलेंट के अंदर इंसान छुपा है।”
तो किसी ने कहा – “सुनील ग्रोवर को अपना अलग शो मिलना चाहिए।”
शो की कास्ट
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नज़र आते हैं। फिलहाल, कीकू शारदा शो से ब्रेक पर हैं और वो अशनीर ग्रोवर के नए शो ‘राइज़ एंड फॉल’ में दिख रहे हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
