‘द राजा साब’ में प्रभास संग नजर आने वाली एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने ग्रीस से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे फिल्म के पोस्टर वाली ड्रेस पहने दिख रही हैं।
साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ग्रीस वेकेशन से कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है।
लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है उनकी ड्रेस! मालविका ने ऐसी ड्रेस पहनी है, जिस पर उनकी आने वाली फिल्म ‘The Raja Saab’ का पोस्टर छपा हुआ है। इस यूनिक स्टाइल ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
मालविका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा — “Lights, Camera, Greece! #TheRajaSaab”। उनके इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
पोस्ट


बता दें कि निर्देशक मारुति (Maruthi) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में मालविका के साथ प्रभास (Prabhas) और निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
मालविका की इस तस्वीर से एक बार फिर साफ हो गया है कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत धीरे-धीरे हो चुकी है, और उनके फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।