भारत में रिलीज पर संशय: फवाद खान-वाणी कपूर की फिल्म ‘आबीर गुलाल’ पर PIB ने लगाया ब्रेक

नई दिल्ली। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की बहुचर्चित फिल्म ‘आबीर गुलाल’ (Aabeer Gulaal) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म 12 सितंबर को भारत को छोड़कर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन भारत में इसकी रिलीज को लेकर चल रही खबरों पर अब प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने विराम लगा दिया है।
पहले कहा जा रहा था कि यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को भारत में रिलीज होगी। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा वायरल हुआ कि फिल्म के निर्माता भारत में रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन PIB ने अपने फैक्ट चेक में इन सभी दावों को फर्जी करार दिया है।
PIB ने स्पष्ट किया कि ‘आबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज करने के लिए किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं दी गई है। इसके चलते भारत में फिल्म के सिनेमाघरों में आने पर फिलहाल पूरी तरह से अनिश्चितता बनी हुई है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को पहले 9 मई 2025 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और राजनीतिक तनाव के बाद भारत में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
