Featureछत्तीसगढ़

Mahashivratri पर भक्त कर रहे भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

18 फरवरी को मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पावन पर्व

18 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पावन पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आज के दिन भोले बाबा को प्रसन्न करना आसान होता है।

विवाहित महिलाएं परिवार की सुख शांति और सदा सौभाग्यवती होने के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत रखती हैं। इसी तरह लड़के भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास रहते हैं और महाकाल की पूजा आराधना करके शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। लोग इस मौके पर आप अपने करीबियों, परिजनों एक दूसरे को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि की आकर्षक तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button