पहला करवा चौथ और मेकअप नहीं आता? बस 15 मिनट में पाएं ऐसा लुक कि जल-भुन जाएं जेठानियां

रायपुर। करवा चौथ का त्योहार इस बार 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। सुहागन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और दुल्हन की तरह सजने-संवरने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर यह आपका पहला करवा चौथ है और आपको मेकअप नहीं आता, तो चिंता की बात नहीं — सिर्फ 15 मिनट में ग्लोइंग लुक पा सकती हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप आसान मेकअप गाइड
फेस वॉश और आइसिंग से शुरुआत करें
सबसे पहले अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश से चेहरा साफ करें। फिर एक कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटकर पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे स्किन पोर्स बंद होंगे और मेकअप टिकेगा।
टोनर और मॉइस्चराइजर लगाएं
टोनर से स्किन को रिफ्रेश करें और फिर मॉइस्चराइजर लगाकर 1 मिनट तक स्किन में अब्जॉर्ब होने दें। यह मेकअप को नैचुरल ग्लो देगा।
प्राइमर और फाउंडेशन का सही इस्तेमाल
चेहरे पर प्राइमर लगाएं और फिर अपनी स्किन टोन से एक शेड हल्का फाउंडेशन ब्रश से अप्लाई करें। इसके बाद डैम्प ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें।
डार्क एरिया में कंसीलर लगाएं
आंखों के नीचे, नाक के आसपास और होंठों के किनारे कंसीलर लगाएं ताकि त्वचा स्मूद और एक समान दिखे।
आई मेकअप करें ग्लैमरस
ब्राउन बेस आईशैडो लगाएं, फिर उस पर अपनी पसंद का शेड अप्लाई करें। शिमरी शेड से आईलिड हाईलाइट करें और विंग लाइनर लगाएं। चाहें तो फेक लैश लगाकर लुक को पूरा करें।
एक्स्ट्रा टिप
अगर आप शादी वाला जोड़ा या लाल साड़ी पहन रही हैं, तो गोल्ड या कॉपर टोन मेकअप सबसे परफेक्ट लगेगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
