web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • लाइफस्टाइल

        रोजाना सिर्फ 10 मिनट की वॉक से बदल जाएगी सेहत! इन 5 स्टाइल से जॉइंट्स होंगे मजबूत और बॉडी बैलेंस रहेगा फिट

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 6, 2025, 8:41 AM
        रोजाना सिर्फ 10 मिनट की वॉक से बदल जाएगी सेहत! इन 5 स्टाइल से जॉइंट्स होंगे मजबूत और बॉडी बैलेंस रहेगा फिट
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। हम रोज़ चलते तो हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि चलने का तरीका भी फिटनेस को प्रभावित कर सकता है?
        फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप हर दिन सिर्फ 10 मिनट इन 5 वॉकिंग स्टाइल्स को अपनाते हैं, तो आपके जॉइंट्स मजबूत होंगे, मसल्स एक्टिव रहेंगी और बैलेंस बेहतर होगा। इसे "वॉकिंग योगा" भी कहा जा सकता है।

        1. टो वॉक (ताड़ासन वॉक):

        एड़ी उठाकर सिर्फ पंजों पर चलें। इससे काफ और स्पाइनल मसल्स मजबूत होती हैं। झुककर चलने की आदत खत्म होती है। शुरुआत में 1 मिनट करें, जरूरत हो तो दीवार का हल्का सहारा लें।

        2. हील वॉक:

        सिर्फ एड़ियों पर छोटे कदम चलते हुए 10-10 कदम का सेट करें। इससे शिन मसल्स और घुटनों की पकड़ मजबूत होती है। गिरने या ठोकर लगने की संभावना घटती है।

        3. हिप रोटेशन वॉक:

        हर कदम पर जांघ को हल्का बाहर सर्कल करें। यह हिप जॉइंट को खोलता है, लोअर बैक को रिलैक्स करता है और स्ट्राइड लंबा बनाता है।

        4. साइड-टू-साइड वॉक (हाफ स्क्वैट वॉक):

        थोड़ा झुककर दाएं-बाएं चलें। यह हिप स्टेबलाइज़र मसल्स को सक्रिय करता है, जिससे सीढ़ियां चढ़ना-उतरना आसान होता है।

        5. रिवर्स वॉक (पीछे चलना):

        पीछे की ओर चलने से बैलेंस और कोऑर्डिनेशन सुधरता है। घुटनों का दबाव घटता है और जांघ की भीतरी मसल्स मजबूत होती हैं।
         सुरक्षा के लिए साफ जगह चुनें और जरूरत हो तो किसी की मदद लें।

        कब और कैसे करें:

        • सुबह या शाम, सिर्फ 10 मिनट के लिए पर्याप्त है।

        • इन्हें अपनी रेगुलर वॉक में शामिल करें।

        • फ्लैट और नॉन-स्लिप फ्लोर पर करें।

        अगर हाल ही में सर्जरी हुई हो या घुटनों में दर्द है तो पहले फिजियो या डॉक्टर से सलाह लें।

        एक्सपर्ट्स कहते हैं:

        “वॉकिंग स्टाइल में विविधता लाना शरीर को रोज़ाना मिनी-वर्कआउट देने जैसा है।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateनोबेल पुरस्कारEvent ControversySUV बिक्रीAuto NewsTata NexonSUV MarketCar Sales Indiaनेशनल न्यूजट्रेड डील
        nextArticle