सर्दियों में AC को बंद करने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है हजारों का नुकसान

सर्दी के मौसम में एयर कंडीशनर को बंद करने से पहले ये सावधानियां बरतें। एक्सपर्ट की मानें तो छोटी-छोटी गलतियों से AC को भारी नुकसान हो सकता है।
रायपुर। सर्दियों की दस्तक के साथ अब एयर कंडीशनर को आराम देने का वक्त आ गया है। लेकिन अगर आप सिर्फ AC का प्लग निकालकर छोड़ देते हैं, तो यह आपके AC के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
AC टेक्नीशियन शैलेंद्र शर्मा के अनुसार, सीजन के अंत में कुछ सावधानियां बरतकर आप अगले साल महंगे रिपेयरिंग खर्च से बच सकते हैं।
1. AC की सर्विस जरूर करवाएं
सर्दियों में AC को स्टोर करने से पहले एक बार उसकी सर्विस करवा लेना सबसे बेहतर होता है। इससे अंदर जमा धूल और फंगस साफ हो जाते हैं और अगली गर्मियों में AC बिना किसी परेशानी के चालू किया जा सकता है।
अगर आपने हाल ही में सर्विस कराई है, तो घर पर हल्की सॉफ्ट क्लीनिंग भी कर सकते हैं।
2. गैस लेवल जरूर चेक करें
AC की गैस अगर कम हो तो उसे अभी ही रीफिल करवा लें। इससे आने वाले सीजन में ठंडी हवा तुरंत मिलेगी और आपको दोबारा सर्विस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
3. ड्राई मोड या फैन मोड पर चलाएं
अगर आपके AC में ऑटो क्लीनिंग फीचर है तो उसे इस्तेमाल करें। यह AC के अंदर की नमी को खत्म करता है जिससे फंगस और बदबू नहीं बनती।
यदि यह फीचर नहीं है, तो कुछ देर के लिए फैन मोड पर चलाकर अंदर की नमी सुखाएं।
4. AC को कवर करें (सावधानी से)
AC को धूल और गंदगी से बचाने के लिए कवर करना अच्छा होता है। लेकिन यदि आपके घर में चूहों की समस्या है, तो कवर न लगाएं। क्योंकि कवर की वजह से चूहे अंदर घुसकर वायर काट सकते हैं।
5. पावर सप्लाई बंद कर दें
AC को स्टोर करते समय पावर स्विच और स्टेबलाइजर दोनों को बंद कर दें। इससे बिजली की खपत रुकेगी और डिवाइस सुरक्षित रहेगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
