व्यापम का बड़ा ऐलान: 2026 में होंगी 35 परीक्षाएं — देखें पूरी लिस्ट और तिथियां

छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया साल 2026 का परीक्षा कैलेंडर, अप्रैल से दिसंबर तक 28 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल तय — कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित।
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह व्यापम का तीसरा वार्षिक कैलेंडर है।
मार्च तक की परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका था, जबकि इस नए कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर 2026 तक होने वाली परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं।
नए कैलेंडर के मुताबिक व्यापम मार्च से दिसंबर के बीच कुल 28 परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें से 10 परीक्षाएं भर्ती से जुड़ी होंगी, जबकि 18 परीक्षाएं विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और विभागीय नियुक्तियों के लिए होंगी।
इससे पहले व्यापम ने मार्च तक 7 परीक्षाएं निर्धारित की थीं, यानी 2026 में कुल 35 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
तीन तिथियां आरक्षित
व्यापम ने 11 और 25 अक्टूबर तथा 29 नवंबर को आकस्मिक (रिज़र्व) परीक्षाओं के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। यदि किसी विभाग की नई भर्ती अधिसूचना आती है तो इन तिथियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्रमुख परीक्षाओं की सूची (अप्रैल–दिसंबर 2026)
-
12 अप्रैल: फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (स्वास्थ्य सेवा)
-
19 अप्रैल: परिवहन आरक्षक
-
26 अप्रैल: उप निरीक्षक (मंडी बोर्ड)
-
7 मई: प्री पीपीटी, प्री एमसीए
-
14 मई: पीईटी, एमएससी नर्सिंग
-
21 मई: पीपीएचटी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग
-
4 जून: प्री डीएलएड
-
11 जून: प्री बीएड, प्री बीएससी नर्सिंग
-
21 जून: पीएटी, पीवीपीटी
-
28 जून: डाटा एंट्री ऑपरेटर (उच्च न्यायालय)
-
5 जुलाई: उप अंकेक्षक (सहकारिता विभाग)
-
12 जुलाई: सहायक उप निरीक्षक (गृह पुलिस)
-
19 जुलाई: फायरमेन (नगर सेना)
-
26 जुलाई: प्रयोगशाला परिचारक (पर्यावरण संरक्षण मंडल)
-
2 अगस्त: अनुरेखक (जल संसाधन विभाग)
-
30 अगस्त: ओटी टेक्नीशियन (स्वास्थ्य सेवा)
-
6 सितंबर: सहायक ग्रेड-3 (विधिक सेवा प्राधिकरण)
-
20 सितंबर: लैब असिस्टेंट (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)
-
27 सितंबर: सहायक ग्रेड-3 (नगर विकास प्राधिकरण)
-
4 अक्टूबर: राज्य पात्रता परीक्षा (SET)
-
22 नवंबर: स्टोर कीपर (नगर सेना)
-
6 दिसंबर: सहायक ग्रेड-3 (वन विभाग)
-
13 दिसंबर: स्टेनोग्राफर (संयुक्त भर्ती परीक्षा)
-
20 दिसंबर: सहायक ग्रेड-3 (संयुक्त भर्ती परीक्षा)

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
