SSC CHSL 2025: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CHSL 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Slip) जारी कर दी है — उम्मीदवार ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
By - Thaneshwar Sahu
नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 टियर-1 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip) जारी कर दी है।
उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
लॉगिन कर ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड
1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Login’ टैब पर क्लिक करें।
3. अब अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
4. SSC CHSL 2025 लिंक पर क्लिक करें।
5. अब आपकी परीक्षा शहर, तिथि और पाली (शिफ्ट) की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
6.सिटी स्लिप डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
सिटी स्लिप से क्या जानकारी मिलेगी
-
परीक्षा शहर का नाम
-
परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय
-
टियर-1 पेपर का प्रकार
-
रिपोर्टिंग और गेट बंद होने का समय
सिटी स्लिप के माध्यम से उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा की तैयारी को पहले से प्लान कर सकेंगे।
कब होगी SSC CHSL 2025 परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर 2025 से देशभर में कई केंद्रों पर आयोजित होगी।
आयोग द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले यानी 9 नवंबर 2025 के आसपास एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किया जाएगा।
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में ली जाएगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे।
हर सही उत्तर के लिए 2 अंक, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
