SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा रद्द, छात्रों में नाराजगी

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा रद्द कर दी है। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13 और 26 सितंबर, 2025 के बीच परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन पहले ही दिन तकनीकी खराबी, प्रशासनिक कारण और सीट उपलब्ध न होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई।
क्यों रद्द हुई परीक्षा:
SSC की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, छात्रों को तय समय पर प्रवेश नहीं दिया गया, परीक्षा केंद्रों में तकनीकी खराबी हुई और सीटें पूरी तरह से उपलब्ध नहीं थीं।
इन शहरों में रद्द हुई परीक्षा:
-
दिल्ली: भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में परीक्षा रद्द, नई तारीखें 24, 25 और 26 सितंबर निर्धारित की गई हैं।
-
गुरुग्राम: एमएम पब्लिक स्कूल में परीक्षा रद्द, छात्रों को समय पर प्रवेश नहीं मिला और तकनीकी खराबियों का सामना करना पड़ा।
-
जम्मू: तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा रद्द।
-
कोलकाता और बोकारो: परीक्षा रद्द, SSC जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगी।
परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। SSC ने आश्वासन दिया है कि सभी रद्द परीक्षाएं जल्द ही नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
