web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        NEET SS 2025 Registration शुरू: 25 नवंबर तक करें आवेदन, परीक्षा दिसंबर में

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 5, 2025, 6:47 PM
        NEET SS 2025 Registration शुरू: 25 नवंबर तक करें आवेदन, परीक्षा दिसंबर में
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        NBEMS ने NEET SS 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की — परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को, एडमिट कार्ड 22 दिसंबर को जारी होगा।


        By - Thaneshwar Sahu

        नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
        उम्मीदवार अब 5 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

        इस परीक्षा के जरिए डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (MD), मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCh) और अन्य सुपर स्पेशियलिटी कोर्सों में प्रवेश मिलेगा।

         आवेदन शुल्क और फॉर्म सुधार

        NEET SS 2025 आवेदन शुल्क ₹3,500 निर्धारित किया गया है।
        NBEMS उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के लिए एडिट विंडो (Edit Window) की सुविधा भी देगा।

        • सामान्य एडिट विंडो: 28 से 30 नवंबर 2025

        • छवि सुधार विंडो (Photo, Signature, Thumb): 12 से 14 दिसंबर 2025


        आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step)

        1. NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
        2. होमपेज पर ‘Examinations’ टैब में NEET SS 2025 पर क्लिक करें।
        3. ‘Application Link 2025’ पर क्लिक करें और नया पंजीकरण करें।
        4. Login करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
        5. सबमिट करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रिंट करके रख लें।


        NEET SS 2025 Schedule: मुख्य तिथियां

        कार्यक्रम तिथि
        आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025
        एडिट विंडो (सामान्य) 28 से 30 नवंबर 2025
        इमेज करेक्शन विंडो 12 से 14 दिसंबर 2025
        सिटी स्लिप जारी 12 दिसंबर 2025
        एडमिट कार्ड जारी 22 दिसंबर 2025
        परीक्षा तिथि 26 और 27 दिसंबर 2025
        क्वालिफिकेशन कटऑफ 31 जनवरी 2025
        रिजल्ट जारी 28 जनवरी 2026 तक

        परीक्षा पैटर्न

        NEET SS परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझने के लिए 12 दिसंबर से NBEMS द्वारा जारी डेमो टेस्ट लिंक से अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Raipur BreakingPassport OfficeCivil LinesEmail ThreatHoli FestivalHoli HistoryHolika DahanIndian Culture
        nextArticle