MP Police Bharti 2025: मध्यप्रदेश में 7500 पुलिस पदों पर भर्ती शुरू

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य में पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,500 पुलिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह अवसर उन युवाओं के लिए बेहद खास माना जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस सेवा में शामिल होकर प्रदेश और देश की सुरक्षा में योगदान देने का सपना देख रहे हैं।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी जो 29 सितंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
परीक्षा की तिथि और केंद्र
भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रतलाम, सतना और नीमच शामिल हैं।
आवेदन फीस
-
सामान्य वर्ग: ₹500
-
एससी/एसटी/ओबीसी/विकलांग: ₹250
योग्यता और मानदंड
इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को मंडल द्वारा तय शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सही दस्तावेज अपलोड करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
मध्यप्रदेश सरकार इस भर्ती के माध्यम से राज्य की पुलिस बल को और मजबूत करने जा रही है। यह मौका युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे न सिर्फ स्थायी नौकरी हासिल कर सकते हैं, बल्कि समाज की सेवा का गौरव भी महसूस कर पाएंगे।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
