web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • जॉब - एजुकेशन

        CG Job Alert: 19 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 54 पदों पर होगी भर्ती

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 5:04 PM
        CG Job Alert: 19 सितम्बर को प्लेसमेंट कैम्प, 54 पदों पर होगी भर्ती
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जिला रोजगार कार्यालय की पहल, निजी कंपनियां सेल्स, बीमा, कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत 54 पदों पर भर्ती करेंगी

        कोण्डागांव। CG Job Alert : जिला कोण्डागांव और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आगामी 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होगा।

        जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी।
        इनमें शामिल हैं —

        • अरुण ऑटोव्हील्स टाटा मोटर में सेल्समैन के 10 पद

        • वीदेशी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के 1 पद

        • सर्विस वेटर के 5 पद

        • हाउसकीपिंग के 3 पद

        • एलआईसी ऑफ इंडिया में बीमा सखी के 25 पद

        • रूरल कैरियर एजेंट के 10 पद

        रोजगार पाने के इच्छुक युवक-युवतियां अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड, छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर इस दिन कैम्प में उपस्थित हो सकते हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle